फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में रबी खेती ने पकड़ी रफ्तार, फसल आच्छादन 73 प्रतिशत के पार

लोहरदगा: जिले में रबी फसल वर्ष 2025–26 के अंतर्गत फसल आच्छादन का कार्य लगातार प्रगति पर है। जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती कालेन खलखो ने बताया कि 15 जनवरी 2026 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 45,500 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 33,232 हेक्टेयर में

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा: जिले में रबी फसल वर्ष 2025–26 के अंतर्गत फसल आच्छादन का कार्य लगातार प्रगति पर है। जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती कालेन खलखो ने बताया कि 15 जनवरी 2026 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 45,500 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 33,232 हेक्टेयर में रबी फसलों का आच्छादन किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 73.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार गेहूं फसल में 8,000 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 7,125 हेक्टेयर में बुआई पूर्ण हो चुकी है, जो 89.06 प्रतिशत है।

चना फसल में 9,500 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 7,100 हेक्टेयर में आच्छादन हुआ है, जो 74.74 प्रतिशत है। मटर की स्थिति काफी संतोषजनक रही है, जहां 3,000 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 2,810 हेक्टेयर में बुआई होकर 93.67 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। वहीं मसूर फसल में 2.50 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 0.60 हजार हेक्टेयर यानी 23.88 प्रतिशत आच्छादन हुआ है। अन्य दलहन फसलों में 1,500 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 912 हेक्टेयर में बुआई होकर 60.80 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई है। कुल दलहन फसलों का आच्छादन 16,500 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 11,419 हेक्टेयर रहा, जो 69.21 प्रतिशत है। तेलहन फसलों की बात करें तो राई–सरसों में 17,000 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 13,951 हेक्टेयर में बुआई होकर 82.06 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

तिसी फसल में 2,000 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 467 हेक्टेयर यानी 23.35 प्रतिशत आच्छादन हुआ है। कुसुम और सूर्यमुखी फसलों में आच्छादन की स्थिति अपेक्षाकृत कम रही है। कुल तेलहन फसलों का लक्ष्य 20,000 हेक्टेयर था, जिसके विरुद्ध 14,433 हेक्टेयर में बुआई होकर 72.17 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल रहने और किसानों की सक्रिय भागीदारी के कारण रबी फसल आच्छादन में अच्छी प्रगति हो रही है। श्रीमती खलखो ने बताया कि शेष लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, बीज एवं कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विभाग को उम्मीद है कि आगामी दिनों में रबी फसलों का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram