फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रेग्नेंसी डाइट टिप्स: भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Health Desk: गर्भावस्था का समय एक महिला के लिए जितना सुखद होता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी। इस दौरान डॉक्टर्स खानपान में विशेष संयम बरतने की सलाह देते हैं, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक साबित

अपनी भाषा में पढ़ें

Health Desk: गर्भावस्था का समय एक महिला के लिए जितना सुखद होता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी। इस दौरान डॉक्टर्स खानपान में विशेष संयम बरतने की सलाह देते हैं, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

Read more: अधिक वजन की महिलाओं को फायब्रॉइड का खतरा, मोटापा बनाता है गर्भाशय में गांठ, जानें

इन चीजों से बना लें दूरी:

  • कच्चा पपीता: इसमें मौजूद लेटेक्स यूटेराइन कॉन्ट्रैक्शन शुरू कर सकता है, जिससे समय से पहले लेबर पेन और गर्भपात (मिसकैरिज) का खतरा बढ़ जाता है।

  • ज्यादा नमक: अधिक नमक के सेवन से न केवल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, बल्कि चेहरे, हाथ और पैरों में सूजन भी आ सकती है।

  • चाइनीज फूड: इसमें मौजूद मोनो सोडियम ग्लूामेट (MSG) बच्चे के विकास में बाधा डाल सकता है और जन्म दोष (Birth Defects) का कारण बन सकता है।

  • कच्चा अंडा: कच्चे अंडे में ‘सालमोनेला बैक्टीरियम’ होता है, जिससे फूड प्वॉयजनिंग हो सकती है। यह बैक्टीरिया सीधे तौर पर गर्भस्थ शिशु को प्रभावित कर सकता है।

  • फ्रोजेन फूड और आर्टिफिशियल स्वीटनर: फ्रोजेन फूड में जरूरी विटामिन (C, B1, B2, A) खत्म हो जाते हैं। साथ ही, इन्हें रखने का तरीका सही न होने पर यह फूड प्वॉयजनिंग की वजह भी बन सकते हैं।

डॉक्टर्स की सलाह है कि इस दौरान हमेशा ताजे फलों और सब्जियों का ही सेवन करें ताकि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।

Read more: गर्भावस्था में पैरासिटामोल सुरक्षित: नए शोध ने ऑटिज्म और ADHD के खतरों को नकारा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram