फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्यामनगर में सनसनी: युवक का शव नदी से बरामद, तीन साथी हिरासत में

Jamshedpur News: शंकोसाई के श्यामनगर इलाके में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्वर्णरेखा नदी के तट पर एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया। स्थानीय लोग रोज की तरह छठ घाट की ओर आए थे, तभी उनकी नजर पानी में एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शंकोसाई के श्यामनगर इलाके में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्वर्णरेखा नदी के तट पर एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया। स्थानीय लोग रोज की तरह छठ घाट की ओर आए थे, तभी उनकी नजर पानी में एक शव पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो पहचान 24 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में हुई, जो पिछले चार दिनों से लापता था।

घर में मचा कोहराम, नेता पहुंचे संवेदना जताने

शव की पहचान होते ही प्रदीप के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास और रो-रोकर बेहाल थे। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, तीन साथी हिरासत में

प्रदीप के परिवार का कहना है कि रविवार को वह अपने तीन साथियों के साथ निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने साफ आरोप लगाया कि इन्हीं तीनों ने मिलकर प्रदीप की हत्या की और उसका शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इन तीनों को पहले ही हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस जांच जारी, रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी

थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि चार दिनों से युवक लापता था, लेकिन अब शव मिलने के बाद पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। स्वर्णरेखा नदी किनारे मिली यह लाश इलाके में दहशत और दुख दोनों की वजह बन गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram