फॉण्ट कनवर्टर NEW

79 साल के बुढ़ऊ को चाहिए युवा पत्नी, शादी का विज्ञापन वायरल

Social News: ब्रिटेन में इन दिनों एक अनोखा विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के पुराने अमीर परिवारों में गिने जाने वाले सर बेंजामिन स्लेड, जिनकी उम्र अब 79 साल हो चुकी है, अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए एक युवा पत्नी

अपनी भाषा में पढ़ें

Social News: ब्रिटेन में इन दिनों एक अनोखा विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के पुराने अमीर परिवारों में गिने जाने वाले सर बेंजामिन स्लेड, जिनकी उम्र अब 79 साल हो चुकी है, अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए एक युवा पत्नी की तलाश में जुटे हैं। उन्होंने बाकायदा विज्ञापन देकर 30 से 40 वर्ष की उम्र वाली महिला से शादी की इच्छा जताई है।

वार्षिक 59 लाख रुपये और सुविधाएं, साथ में एक शर्त

बताया जा रहा है कि बेंजामिन अपनी होने वाली पत्नी को लगभग 59 लाख रुपये सालाना और कई अन्य सुख-सुविधाओं का पैकेज दे रहे हैं। लेकिन उनकी मांग का असली कारण है परिवार की विरासत।

वे 1772 से चली आ रही मानस्ल हाउस की वंशावली के उत्तराधिकारी हैं और करीब 1300 एकड़ की संपत्ति के मालिक हैं। ब्रिटिश कानून के अनुसार ‘सर’ की उपाधि और संपत्ति केवल पुरुष वारिस को ही मिलती है। इसी वजह से वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी उन्हें एक बेटा दे सके।

आईवीएफ से बेटी, पर बेटा न होने के कारण शादी की तलाश

2021 में बेंजामिन आईवीएफ तकनीक के जरिए अमेरिका की कवियत्री सहारा संडे स्पेन से एक बेटी के पिता बने थे। बेटी अपनी मां के साथ रहती है। लेकिन कानून के चलते उनकी विरासत बेटी को नहीं मिल सकती। यही वजह है कि उन्होंने भविष्य के लिए अपना स्पर्म भी फ्रीज़ करा रखा है। उनकी शादी का उद्देश्य स्पष्ट रूप से वंश को आगे बढ़ाना है।

पहली शादी बिल्लियों के कारण टूटी

बेंजामिन की पहली शादी पॉलिन मायवर्ग से हुई थी, लेकिन 1991 में तलाक हो गया। दिलचस्प बात यह है कि तलाक की वजह घर में बिल्ली रखने को लेकर दोनों के बीच बढ़ते मतभेद बताए जाते हैं। अब, जब उन्होंने फिर से पत्नी की तलाश में विज्ञापन दिया है, तो ब्रिटेन में इस पर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में लोग इसे अमीरों की अजीबोगरीब मांगों का ताज़ा उदाहरण बता रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram