Bokaro : निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों के बाद विभिन्न सवाल उठे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न निर्णयों एवं प्रक्रियाओं को लेकर कम-से-कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए सवालों का स्पष्ट और संतोषजनक जवाब देश की जनता के सामने आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर 28 सितंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े इन विषयों को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के समक्ष भी रखने का प्रयास किया जाएगा।
—
लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी : मुकेश महतो
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला सचिव मुकेश महतो ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की भूमिका सर्वोपरि है। मतदाता सूची में संशोधन अथवा पुनरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर यदि किसी प्रकार के सवाल सामने आते हैं, तो उनका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आम जनता के बीच विश्वास और भरोसा कायम रहना आवश्यक है। झामुमो लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े प्रत्येक विषय को जनता के बीच उठाता रहेगा।
मुकेश महतो ने कहा कि 28 सितंबर को बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष आयोजित विरोध कार्यक्रम के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय चुनावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।
उन्होंने झामुमो के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, मनोहर मुर्मू,इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, घुनु हांसदा, फिरदौस अंसारी, जिला संगठन सचिव फैयाज आलम खान, मुक्तेश्वर महतो, भोलू खान, सदानंद गोप,राकेश सिन्हा,मनोज हेम्ब्रम, अशोक हेम्ब्रम, उदय गोस्वामी, लालमोहन हेम्ब्रम कैन्हैया सिंह,राजकुमार सोरेन,बबीता देवी,एकता देवी, अंजली सोरेन, कालीपद महतो,मनोज महतो, कृष्णा महतो, लुदु मांझी, पंकज मरांडी, सोहेल अंसारी, सुनील टुडू, प्रमोद तापड़िया,दीपक महतो, महताब आलम, भागीरथ शर्मा, सोमनाथ घोष, प्रकाश महतो, आजाद अंसारी, राकेश सेठी , सुरेन्द कुमार, सुमित रवानी, ज्योति प्रकाश दिवेदी, मिथुन महतो, आभास चंद्र गांगुली, आलम अंसारी,भारत यादव, मटुक लाल किस्कु ,रवि सिंह ,सुखबेंद्र सिंह,रूपेश केजरीवाल, दिनेश यादव, दुर्गा दत्ता, गंगाधर महतो,सुभाष ठाकुर, बिनोद महतो, सोहन मुर्मू, अख्तर अंसारी, भीमसेन सोरेन ,टीकू महतो, किशोर किस्कु,अकबर झारखंडी,शंकर मुर्मू,अर्जुन महतो, धनेश तुरी, बद्री स्वर्णकार, सलीम अंसारी, अशोक सोरेन, सहित सैकड़ों नेता उपस्थित रहे।




