फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाउंसर-स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, विवाद की सूचना देनी होगी तुरंत

Ranchi : एसएसपी रांंची ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अब सभी बार संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत बाउंसरों और स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बिना वेरिफिकेशन के किसी भी कर्मचारी को काम पर रखने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, एसएसपी बार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : एसएसपी रांंची ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अब सभी बार संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत बाउंसरों और स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बिना वेरिफिकेशन के किसी भी कर्मचारी को काम पर रखने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, एसएसपी बार संचालकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। यह बैठक रांची के कोतवाली थाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक में कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर के बारों में सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोकने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा बार के अंदर होने वाली मारपीट, विवाद या किसी भी तरह की छोटी-बड़ी घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना को देना अनिवार्य होगा ताकि बार के अंदर शुरू हुआ झगड़ा सड़क तक न पहुंचे और समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बार संचालकों से नैतिक जिम्मेदारी निभाने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और निर्धारित समय सीमा का पालन करने को भी कहा। बैठक में सुरक्षा मानकों के पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनोरंजन गतिविधियों को संचालित करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram