फॉण्ट कनवर्टर NEW

पीएम मोदी रविवार को देंगे पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात

Bihar News: पीएम नरेन्द्र मोदी आगामी रविवार 15 सितम्बर को बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे। इस दौरान वे नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कोसी-मेंची लिंक परियोजना और पटना मेट्रो जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। पूर्णिया का

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पीएम नरेन्द्र मोदी आगामी रविवार 15 सितम्बर को बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे। इस दौरान वे नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कोसी-मेंची लिंक परियोजना और पटना मेट्रो जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।

पूर्णिया का यह एयरपोर्ट बिहार का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा, जहां से जल्द ही यात्री उड़ानें शुरू होंगी। एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में केवल विशिष्ट और आमंत्रित व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। वहीं शीशाबाड़ी में आयोजित होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में आम जनता शामिल होगी। इसके लिए पांच हैंगर का निर्माण कराया गया है।

पीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बिहार सरकार ने 30 अधिकारियों को 14 से 15 सितम्बर तक पूर्णिया में विशेष ड्यूटी पर तैनात किया है। ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट और पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कसबा, डगरूआ लेन, गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड, शीशाबाड़ी चौक और जीरोमाइल समेत 16 से अधिक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

जनसभा में जिले के अलावा सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। प्रशासन का दावा है कि पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram