फॉण्ट कनवर्टर NEW

नवविवाहिता ने दी जान, छह माह पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी में था विवाद

Jamshedpur News: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय स्नेहा कुमारी ने अपने ससुराल में ही आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी स्नेहा को परिजन आनन-फानन में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय स्नेहा कुमारी ने अपने ससुराल में ही आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी स्नेहा को परिजन आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ससुराल में नवविवाहिता की मौत

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सभी यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर शादी के महज छह महीने बाद ही स्नेहा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। जानकारी के मुताबिक, स्नेहा की शादी इसी साल शुभम सिंह नामक युवक से हुई थी, जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है। घटना के वक्त शुभम घर पर मौजूद नहीं था और काम से रांची गया हुआ था।

पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवादों से आहत होकर स्नेहा ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

आजादनगर थाना पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram