फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठोरिया पुलिस ने चोरी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

पिठोरिया पुलिस ने चोरी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, पिठोरिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त शिबू उरांव (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय माइकल उरांव, ग्राम इचापीरी, थाना पिथौरिया, जिला रांची को विधिवत

अपनी भाषा में पढ़ें

पिठोरिया पुलिस ने चोरी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में,

पिठोरिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त शिबू उरांव (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय माइकल उरांव, ग्राम इचापीरी, थाना पिथौरिया, जिला रांची को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पिठोरिया थाना कांड संख्या 89/26, दिनांक 23 अगस्त 2026, धारा 305(B) बीएनएस के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना से संबंधित चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

पिठोरिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram