फॉण्ट कनवर्टर NEW

अभिनेता देवन ने BJP छोड़ी, TVK में जाने की तैयारी

केरल के अभिनेता और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके एस. देवन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) में शामिल होने की चर्चा है। TVK का नेतृत्व अभिनेता से नेता बने थलापति विजय कर रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई। केरल के अभिनेता और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके एस. देवन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) में शामिल होने की चर्चा है। TVK का नेतृत्व अभिनेता से नेता बने थलापति विजय कर रहे हैं।

बीजेपी नेतृत्व पर साधा निशाना

देवन ने बीजेपी से इस्तीफे के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए मेहनत और जोखिम उठाया, लेकिन नेतृत्व उनके मिशन और योजनाओं को समझ नहीं पाया। उन्होंने केरल बीजेपी के कामकाज को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

देवन ने आरोप लगाया कि केरल में बीजेपी श्री नारायण गुरु के सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष विचारों को आगे बढ़ाने में सफल नहीं रही है।

TVK में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

जानकारी के अनुसार, TVK केरल में संगठन का विस्तार करने की तैयारी में है। पार्टी के नेताओं ने देवन से मुलाकात कर चर्चा की है। देवन के मुताबिक, वह 10 सितंबर 2026 को चेन्नई में थलापति विजय से मुलाकात करेंगे। इसके बाद TVK में उनके शामिल होने की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

उन्हें TVK की केरल इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।

ऐसा रहा देवन का राजनीतिक सफर

देवन ने वर्ष 2004 में केरल पीपुल्स पार्टी की स्थापना के साथ राजनीति शुरू की थी। वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी केरल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।

अब 2026 में बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद देवन के TVK में शामिल होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram