फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलाश वेंडिंग मशीन और ग्रामीण एक्सप्रेसवे योजना का शुभारंभ, महिलाओं की आजीविका को मिलेगा नया बल

Ranchi : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में आज उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं पलाश वेंडिंग मशीन और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेसवे योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में आज उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं पलाश वेंडिंग मशीन और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेसवे योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने दो मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर योजनाओं की शुरुआत की। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं (दीदियों) को सशक्त बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

पलाश वेंडिंग मशीन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा बनाए गए उत्पादों को सीधे बाजारों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को ताज़ा और स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा दीदियों की आय बढ़ेगी।

वहीं, आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेसवे योजना के माध्यम से सुदूरवर्ती गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों की बिक्री आसान होगी और नए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कहा, “यह पहल महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खोलेगी।” उन्होंने सखी मंडलों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके पर डीआरडीए निदेशक सुदर्शन मुर्मू, DPM निशिकांत नीरज, मनरेगा DPO, तमाड़ व मरधान की दीदियाँ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी ने इस पहल को ग्रामीण विकास में मील का पत्थर बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram