फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगर निगम ने शतरंजी बाजार से मोराबादी तक हटाए 8 होर्डिंग्स

Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की बाज़ार शाखा टीम ने शतरंजी बाजार से तुपुदाना चौक तक और मोराबादी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की बाज़ार शाखा टीम ने शतरंजी बाजार से तुपुदाना चौक तक और मोराबादी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कुल 8 अवैध होर्डिंग्स को काटकर पूरी तरह हटा दिया गया। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी और निगम क्षेत्र में लगे सभी गैर-कानूनी विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने जनता और विज्ञापनदाताओं से कानूनी अनुमति के बिना होर्डिंग्स नहीं लगाने की अपील की है। यह अभियान रांची शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram