फॉण्ट कनवर्टर NEW

इजराइल से भी भारतीय नागरिकों को निकालने का आदेश

India News: इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान के बाद अब ​​​​​​इजराइल से भी भारतीय नागरिकों को निकालने की घोषणा की है। मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय नागरिकों को लैंड बॉर्डर के रास्ते निकाला जाएगा। इस बीच ईरान के ​​​​​​कोम से

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान के बाद अब ​​​​​​इजराइल से भी भारतीय नागरिकों को निकालने की घोषणा की है। मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय नागरिकों को लैंड बॉर्डर के रास्ते निकाला जाएगा।

इस बीच ईरान के ​​​​​​कोम से लगभग 600 भारतीय छात्रों को ​मशहद में सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 500 कश्मीरी छात्र हैं। मशहद ईरान का सीमावर्ती शहर है। यह भारतीय छात्रों का दूसरा समूह है, जिन्हें पहले कोम भेजा गया था। यहां वे पिछले तीन दिनों से रुके थे। कोम से उन्हें मशहद और वहां से तुर्कमेनिस्तान ले जाया जाएगा। वे शुक्रवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। मशहद कोम से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर स्थित है। सड़क से यह रास्ता लगभग 15 घंटे का है। जिन स्टूडेंट्स को निकाला जा रहा है, वे ईरान की इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी, ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और शहीद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी सहित दूसरे संस्थानों में पढ़ते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram