फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन सिंदूर जारी, वायुसेना की जल्द ब्रीफिंग की तैयारी

India News: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी भारतीय वायुसेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी तक जारी है। रविवार दोपहर वायुसेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर को पूरी सटीकता और व्यावसायिकता के साथ अंजाम

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी भारतीय वायुसेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी तक जारी है। रविवार दोपहर वायुसेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर को पूरी सटीकता और व्यावसायिकता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। ऑपरेशन को राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर और रणनीतिक तरीके से संचालित किया जा रहा है।

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि जल्द ही ऑपरेशन को लेकर एक विस्तृत ब्रीफिंग दी जाएगी और तब तक किसी भी तरह की अटकलों या असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील की गई है।

इसी बीच रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस बैठक में पाकिस्तान के साथ चल रही मौजूदा स्थिति और संभावित समझौते को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भारतीय और पाकिस्तानी सेना के संचालन महानिदेशक (DGMO) के बीच 12 मई को प्रस्तावित बातचीत को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया है। इस बातचीत में संघर्ष विराम को लेकर लिखित समझौता होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं सीमावर्ती इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, उरी और पुंछ जैसे क्षेत्रों में बीती रात किसी भी प्रकार की गोलीबारी या ड्रोन गतिविधि की सूचना नहीं मिली है। राजस्थान के बाड़मेर और पंजाब के पठानकोट व अमृतसर में भी हालात सामान्य बने हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram