फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन सिंदूर जारी, भारत ने किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

India News: भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। दरअसल, बुधवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। रक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। दरअसल, बुधवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार देर रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाया। इसमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं। भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस के मिले एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तैनात कर रखे हैं, जैसे ही मिसाइलों से हमला किया गया। इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया।

  • पाक सेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर किया था हमला जिसे नाकाम कर दिया

पंजाब में बुधवार रात अमृतसर में धमाके सुने गए। गुरुवार सुबह यहां 3 गांवों में रॉकेट मिले हैं। डिफेंस एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी।

सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, करांची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। भारत ने लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इस बीच पाकिस्तान एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर मोर्टार और गोलीबारी की जा रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ईरान के साथ बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। जयशंकर ने कहा कि हमारी सेनाओं ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ कहा कि हम पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं। अगर पाकिस्तान हमला करता है तो यह तय है कि हम उन्हें करारा जवाब देंगे। इस बैठक से पहले पीएम मोदी और अजित डोभाल ने भी मीटिंग की। सर्वदलीय बैठक भी हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram