फॉण्ट कनवर्टर NEW

सैन्य तनाव के बीच सियालदह स्टेशन पर RPF की पैनी निगरानी

India News: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने की घोषणा के बावजूद देश के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी गई है। पश्चिम बंगाल के सबसे व्यस्त और महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक सियालदह स्टेशन

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने की घोषणा के बावजूद देश के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी गई है। पश्चिम बंगाल के सबसे व्यस्त और महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक सियालदह स्टेशन पर अब भी हाई अलर्ट जारी है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) ने सुरक्षा इंतजाम और भी कड़े कर दिए हैं।

सियालदह डिवीजन के सभी प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ ईंधन केंद्रों और रेलवे लाइनों पर नियमित गश्त की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीमें स्टेशन परिसर और ट्रेनों में रोजाना सघन तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके।

रेलवे मैनेजर राजीव सक्सेना ने जानकारी दी कि सियालदह स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरपीएफ के जवान नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं, जबकि आधुनिक सुरक्षा उपकरण जैसे हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और स्कैनर की मदद से यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है।

स्टेशन के भीतर पीआरएस काउंटर, क्लॉक रूम, प्रतीक्षालय, शौचालय और प्लेटफॉर्म जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी और अधिक बढ़ा दी गई है और CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को दें ताकि स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram