फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त के निर्देश पर 6 सेवानिवृत शिक्षकों के सभी पावनाओं का हुआ भुगतान

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों को सेवानिवृति के दिन ही ससम्मान विदाई देते हुए सभी पावनाओं का भुगतान जनवरी 2025 से किया जा रहा है। इस कड़ी में 31 मार्च 2025 को कुल 6 शिक्षक सेवानिवृत हुए। इन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों को सेवानिवृति के दिन ही ससम्मान विदाई देते हुए सभी पावनाओं का भुगतान जनवरी 2025 से किया जा रहा है। इस कड़ी में 31 मार्च 2025 को कुल 6 शिक्षक सेवानिवृत हुए। इन शिक्षकाें को 3 अप्रैल 2025 को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा ससम्मान विदाई देते हुए सभी पावनाओं का भुगतान कर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल नीलम आयलिन टोप्पो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा सेवानिवृत शिक्षकों को भविष्य में अपना समय निकाल कर अपने आस पास के विद्यालयों में समय देना चाहिए। ऐसा करने से उनके अनुभवों का लाभ हमारे विद्यालयों को मिलता रहेगा। साथ ही, उनके लिए भी अपने समय का सदुपयोग होगा। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने विभागीय निर्देश एवं उपायुक्त रांची के मार्गदर्शन में ऐसे कार्यक्रम निरन्तर कराए जाने की बात कही। इस मौके पर सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एवं उनका पूरा परिवार उपस्थित था। जिला प्रशासन के इस कार्य से सेवानिवृत शिक्षक एवं उनका परिवार काफी खुश दिखा और इसके लिए उन्हाेंने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षक

  • धर्मराज महतो, रा.म.वि. शताकी, अनगड़ा।
  • मो. अब्दुल अब्बार अंसारी, रा.उत्क्र.म.वि. करांजी बेड़ो।
  • मो. खलील अंसारी, रा.म.वि. सिंगपुर, सिल्ली।
  • रमेश कुमार साहु, रा.उत्क्र.म.वि. पुरनाडीह, अनगड़ा।
  • प्रभा कुजूर, आर.सी.पी.एस. चान्हो।
  • तिंतुस मूंडू, आदेशपाल, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय अनगड़ा।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram