फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त की पहल पर PVTG गांवों- तिलवारी पाठ और बेसनापाठ में सालों बाद लौटी बिजली

बिजली बहाल होने से स्कूली बच्चों और किसानों को मिलेगा लाभ: मेरी लकड़ा चैनपुर प्रखंड की दो सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल पंचायतों, मालम के तिलवारी पाठ और जनावल के बेसनापाठ, में आज बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

अपनी भाषा में पढ़ें

बिजली बहाल होने से स्कूली बच्चों और किसानों को मिलेगा लाभ: मेरी लकड़ा

 चैनपुर प्रखंड की दो सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल पंचायतों, मालम के तिलवारी पाठ और जनावल के बेसनापाठ, में आज बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। गांव के लोगों ने बताया कि उनके यहां लगभग सालों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों ने यह समस्या गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को बताई थी। उपायुक्त की पहल और सक्रियता के कारण ही तिलवारी पाठ और बेसनापाठ में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है।जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने ग्रामीणों और उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिजली बहाल होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई, खेती-बारी और रोजमर्रा के काम-काज में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बेझिझक उनके सामने अपनी बात रखें। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों द्वारा बताई गई अन्य समस्याओं को उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के साथ बिजली विभाग के कर्मी अनामुल अंसारी और नसरुद्दीन मौजूद थे। ग्रामीणों में जुगेश सिंह, बरसि असुर, तेतरी असुर, फागनी असुर, रमेश असुर, शासिता कुमारी, शनि कोरवा, जीतन असुर, केवटा असुर सहित दोनों गांवों के कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram