फॉण्ट कनवर्टर NEW

रक्षा बंधन पर CM नीतीश ने पेड़ को बांधा रक्षा सूत्र, शुरू किया हरियाली का संदेश

Patna News: रक्षा बंधन और ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में एक वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर उन्होंने पौधे का रोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: रक्षा बंधन और ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में एक वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर उन्होंने पौधे का रोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस की शुरुआत 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर बढ़ते खतरों को रोकने के लिए वृक्षारोपण और उनका संरक्षण बेहद जरूरी है। राज्य सरकार जल-जीवन-हरियाली और अन्य योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रही है। इसके साथ ही, इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि लोग प्रकृति के करीब आ सकें और उसके महत्व को समझ सकें।

नीतीश कुमार ने कहा कि इन सरकारी प्रयासों और योजनाओं से लोगों में पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और हरियाली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पौधों की देखभाल ऐसे करें जैसे परिवार के किसी सदस्य की करते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram