Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»12 अगस्त को नीतीश कुमार करेंगे बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद, जानें कैसे मिलेगा 125 यूनिट फ्री
Bihar

12 अगस्त को नीतीश कुमार करेंगे बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद, जानें कैसे मिलेगा 125 यूनिट फ्री

बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को लेकर 12 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। जानें योजना का फायदा, नियम और बिल में छूट का पूरा प्रोसेस।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को राज्य के उपभोक्ताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर सीधा संवाद करेंगे। यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिसमें उपभोक्ता अपनी राय और अनुभव साझा कर सकेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यभर में विशेष संवाद स्थलों का चयन किया गया है। प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल और जिला स्तर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में भी स्थान निर्धारित किए गए हैं।

योजना का लाभ और नियम

नीतीश सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला लिया है। जिन उपभोक्ताओं की खपत 125 यूनिट या उससे कम है, उन्हें बिजली बिल बिल्कुल नहीं भरना होगा। वहीं, जिनकी खपत इससे ज्यादा है, उनके बिल में 125 यूनिट घटाकर बाकी का भुगतान करना होगा। इस योजना से शहरी उपभोक्ता को हर महीने करीब 700 रुपये और ग्रामीण उपभोक्ता को 500 रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

कैसे मिलेगा फायदा

बिजली कंपनी के अनुसार, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के जुलाई महीने के बिल में 125 यूनिट का क्रेडिट स्वतः जुड़ जाएगा। पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल में यह राशि घटाकर बाकी बिल बनाया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग तिथि अलग-अलग होने के कारण, बिल बनने की तारीख से ही जुलाई की खपत पर 125 यूनिट की छूट लागू होगी।

तकनीकी तैयारी

बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर सर्वर में आवश्यक बदलाव पूरे कर लिए हैं और इनका ट्रायल सफल रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को किसी अतिरिक्त कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।

दर का ढांचा

नई व्यवस्था के तहत 125 यूनिट तक का बिल 0 रुपये रहेगा। इसके बाद कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को 2.45 रुपये प्रति यूनिट, शहरी घरेलू (श्रेणी-1 और 2) को 5.52 रुपये प्रति यूनिट और शहरी घरेलू (श्रेणी-3) को 5.42 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। कुछ श्रेणियों में एकल स्लैब व्यवस्था होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.