फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर भाजपा में नामांकन प्रक्रिया पूरी, संजीव सिन्हा का निर्विरोध चुना जाना तय

Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन के दौरान जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। उनके एकल नामांकन के साथ ही उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश परिषद प्रतिनिधि पद के लिए पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन की पूरी प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर में जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पूर्व मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई थी।

वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि शनिवार को दोपहर एक बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा कार्यकर्ताओं के समक्ष की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram