फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेड़ो थाना का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा गया, ACB ने किया ट्रैप

Ranchi News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी को एक ट्रक मालिक ने शिकायत दी थी कि सब इंस्पेक्टर ने एमवीआई रिपोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी को एक ट्रक मालिक ने शिकायत दी थी कि सब इंस्पेक्टर ने एमवीआई रिपोर्ट भेजने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने रिश्वत देने से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी अधिकारी लगातार फोन कर उसे थाना बुलाने और पैसे देने का दबाव बना रहा था।

जांच के बाद बिछाया गया ट्रैप

शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram