फॉण्ट कनवर्टर NEW

“सभी पीएम मोदी को नमन कीजिए”- नीतीश के शब्दों ने सदन में बढ़ाई हलचल

Patna News: बिहार विधानसभा के भीतर गुरुवार का दिन उस वक्त चर्चा में आ गया जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दिए गए उनके बयान ने पूरे सदन का

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार विधानसभा के भीतर गुरुवार का दिन उस वक्त चर्चा में आ गया जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दिए गए उनके बयान ने पूरे सदन का माहौल बदल दिया।

“सब लोग पीएम मोदी को नमन कीजिए”- नीतीश का संदेश

नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए काफी काम किया है और इसका फायदा हर नागरिक को मिला है। उन्होंने विपक्ष की तरफ देखते हुए कहा- “बिहार में सबके लिए काम हुआ है, आपके लिए भी हुआ है। इसलिए सब लोग पीएम नरेंद्र मोदी का नमन कीजिए।” उनके इस अनुरोध ने कुछ पलों के लिए पूरा सदन शांत कर दिया, लेकिन बात निकलते ही राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज सुनाई देने लगी।

राजनीतिक हलचल तेज, कई तरह की अटकलें

राजनीति के जानकार इस बयान को सिर्फ प्रशंसा नहीं मान रहे। कुछ का कहना है कि यह एनडीए की एकजुटता का संकेत है, जबकि दूसरे इसे आने वाले चुनावों के लिए एक खास राजनीतिक संदेश बताते हैं। नीतीश के शब्दों में केंद्र और राज्य की साझेदारी को मजबूत दर्शाने की कोशिश साफ दिखाई दी।

बिहार में विकास का हवाला, कनेक्टिविटी को बताया उपलब्धि

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि अब बिहार के किसी भी हिस्से में छह घंटे से ज्यादा नहीं लगते। नई सड़कों, पुलों और सुधारित कनेक्टिविटी को उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताया।

भर्ती प्रक्रिया पर बोले- ‘अब सिस्टम नियम पर चलता है’

सरकारी नियुक्तियों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अब बिहार में सभी भर्तियां बीपीएससी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “सिस्टम अब नियम, नीयत और नीति पर चलता है।” नीतीश का यह पूरा भाषण राजनीतिक संकेतों, विकास के दावों और केंद्र–राज्य संबंधों के संतुलन से भरा हुआ रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram