फॉण्ट कनवर्टर NEW

शराब घोटाले की आंच तेज! अब IAS अमित कुमार को समन

Ranchi News: झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। इसी कड़ी में एसीबी ने गुरुवार को आईएएस अमित कुमार को पूछताछ के लिए समन भेजा है। वर्तमान में वे वाणिज्यकर आयुक्त के पद पर हैं और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। इसी कड़ी में एसीबी ने गुरुवार को आईएएस अमित कुमार को पूछताछ के लिए समन भेजा है। वर्तमान में वे वाणिज्यकर आयुक्त के पद पर हैं और शुक्रवार को उन्हें जांच टीम के सामने पेश होना है।

एक के बाद एक बड़े अफसर एसीबी के रडार पर

एसीबी इससे पहले आईएएस मुकेश कुमार, आईएएस मनोज कुमार, जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी और रामगढ़ डीसी फैज अहमद मुमताज से पूछताछ कर चुकी है। अब अमित कुमार को बुलाए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

फर्जी बैंक गारंटी पर नहीं हुई कार्रवाई, बढ़ा शक

जांच में सामने आया कि अमित कुमार के उत्पाद आयुक्त रहते हुए “विजन” और “मार्शन” नाम की कंपनियों में से एक ने फर्जी बैंक गारंटी जमा की थी। इसके बावजूद विभाग की तरफ से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। अब इसी पर एसीबी जवाब चाह रही है।

घोटाले में पूर्व सचिव विनय चौबे समेत 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज है। अब पूछताछ से कई अहम परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram