फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीसीआई एचीवर्स की नई टीम गठित: डॉ. सजीत कुमार पुनः अध्यक्ष, व्यापार विस्तार पर जोर

Ranchi: व्यावसायिक नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को नया आयाम देने के उद्देश्य से बीसीआई एचीवर्स चैप्टर की नौवीं बैठक शुक्रवार को शहर के एक स्थानीय होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: व्यावसायिक नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को नया आयाम देने के उद्देश्य से बीसीआई एचीवर्स चैप्टर की नौवीं बैठक शुक्रवार को शहर के एक स्थानीय होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. सजीत कुमार को एक बार फिर अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।
बैठक में गौरव अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, सिंपी कुमारी ने सचिव और मनीष कुमार ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, जबकि वरिष्ठ सीए अजय सराफ को चैप्टर के सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेंटर किशोर मंत्री ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीसीआई के सदस्य पूरी आत्मीयता और पारिवारिक माहौल में एक-दूसरे के व्यापार को आगे बढ़ा रहे हैं। सदस्यों के बीच होने वाला बिजनेस रेफरल न सिर्फ कारोबार को गति दे रहा है, बल्कि नए उद्यमियों के लिए प्रेरणा भी बन रहा है। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए नए उद्यमियों और पेशेवरों को जोड़ने पर बल दिया।
वहीं, बीसीआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) धीरज ग्रोवर ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य कारोबारियों और पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे आपसी भरोसे के दम पर अपने व्यापार का दायरा बढ़ा सकें। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठकों में सक्रिय रहने और एक-दूसरे के व्यवसाय को समझकर सटीक रेफरल देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट बिजनेस रेफरल देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर कई प्रमुख सदस्य और उद्यमी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram