Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»नेपाल हिंसा की लपटें भारत तक, कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़-आगजनी, दार्चुला में हालात बेकाबू
India

नेपाल हिंसा की लपटें भारत तक, कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़-आगजनी, दार्चुला में हालात बेकाबू

नेपाल में भड़की हिंसा अब भारतीय सीमा तक पहुंच गई है। दार्चुला और बैतड़ी में प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और एमाले दफ्तर में आगजनी कर दी। हालात बिगड़ने पर नेपाल पुलिस भी असहाय दिखी, वहीं पीएम ओली ने इस्तीफा दे दिया।
By Samsul HaqueSeptember 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पड़ोसी देश नेपाल में हो रही हिंसा की आंच भारतीय सीमा पर पहुंच गई है। बुधवार को यहां झूलाघाट और धारचूला से लगे नेपाली क्षेत्र दार्चुला और बैतड़ी में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ। दार्चुला में प्रदर्शकारियों ने कांग्रेस और एमाले कार्यालय में तोड़फोड़ की। आगजनी की घटना भी देखने को मिली। इसके बाद तनाव गहरा गया है।

झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय पुल से करीब 25 किमी दूर बैतड़ी के साहिलेक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। यहां के युवाओं ने सोशल मीडिया पर लगाई गई रोक के विरोध में प्रदर्शन किया। बैतड़ी के वरिष्ठ पत्रकार गोकर्ण दयाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध में बाजार बंद करवाया। बाजार में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। पिथौरागढ़ के धारचूला से सटे नेपाल के दार्चुला में भी बवाल हुआ। दार्चुला पहुंचकर पड़ताल की। स्थानीय बहादुर सिंह, दुर्गादत्त ने बताया कि 11 बजे के करीब लोग दार्चुला बहुमुखी कैंपस में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने दार्चूला बाजार में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी सीडीओ कार्यालय भी पहुंचे और पत्थरबाजी की।

दोपहर दो बजे के करीब प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने कांग्रेस और एमाले-माओवादी कार्यालय में तोड़फोड़ की। नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त टीम घटनास्थल पहुंची, लेकिन वे प्रदर्शनकारियों के सामने असहाय नजर आए।बता दें कि भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ सुलगी विरोध की चिंगारी से नेपाल दूसरे दिन मंगलवार को भी सुलगता रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी आवास से लेकर कई मंत्रियों और नेताओं के घरों, दफ्तरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की। आक्रोश के आगे सरकार को झुकना पड़ा और प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.