Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»एक और जंग की आहट: इजरायल ने कतर पर कर दिया हमला, इस्लामिक देशों में हड़कंप
World

एक और जंग की आहट: इजरायल ने कतर पर कर दिया हमला, इस्लामिक देशों में हड़कंप

इजरायल ने कतर पर हमला बोलकर पूरे मिडल ईस्ट को हिला दिया है। कई इस्लामिक देशों ने इसकी निंदा की है, जबकि इजरायल का दावा है कि उसका निशाना सिर्फ हमास था। इस बीच हालात एक और जंग की ओर इशारा कर रहे हैं।
By Samsul HaqueSeptember 10, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: इजरायल ने हमास से लड़ते-लड़ते कतर पर भी हमला कर दिया है। इससे तमाम इस्लामिक देशों में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जाने लगी कि इसी तरह हमले होते रहे तो एक और जंग को रोक पाना कठिन हो जाएगा।

दोहा, कतर में हमास नेताओं पर इज़राइली हमले के बाद एक क्षतिग्रस्त इमारत।

लेबनान, गाजा, सीरिया में हमलों के बाद इजरायल ने अब कतर पर भी हमला बोल दिया है। यह वही कतर है, जहां हमास के साथ उसकी मध्यस्थता वाली बैठकें चल रही थीं। लेकिन इजरायल ने जिस तरह से मंगलवार को ताबड़तोड़ हमले दोहा के अंदर घुसकर किए हैं, उसने मिडल ईस्ट में एक नई आग लगा दी है। पाकिस्तान, अल्जीरिया, सऊदी अरब, यूएई समेत कई मुसलमान देशों ने इन हमलों की निंदा की है और इसे पूरे मिडल ईस्ट के लिए खतरनाक बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले को गलत बताया है और कहा कि इसकी लोकेशन ठीक नहीं थी।

वहीं कतर के मीडिया के एक वर्ग ने इन लोगों के मारे जाने की बात कही है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी का कहना है कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। इससे कतर और उसमें रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को एक बड़ा खतरा पैदा हुआ है। दरअसल कतर ने भले ही इजरायली हमले की निंदा की है, लेकिन उसके पास जंग में उतरने का भी विकल्प नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अमेरिका पर ही हथियारों के लिए निर्भर है और लंबे समय से उसका सहयोगी है। ऐसे में अमेरिका से दुश्मनी मोल लेने से कतर भी बचना चाहेगा। लेकिन इस्लामिक मुल्कों में साख बचाए रखने के लिए निंदा भी की जा रही है।

लेबनान के जियेह में इज़राइली ड्रोन से टकराई एक कार के मलबे का निरीक्षण करते लेबनानी सैनिक।

फिर भी एक बात दिलचस्प है कि ना तो कतर ने ही इजरायल पर किसी तरह के ऐक्शन की बात कही है और ना ही सऊदी अरब या तुर्की जैसे किसी बड़े मुस्लिम देश का कोई सख्त बयान है। कोरी निंदा से आगे बढ़ते हुए ये देश नहीं दिख रहे हैं। इस बीच इजरायल का कहना है कि उसने कतर पर हमले नहीं किए बल्कि हमास को टारगेट करने के मकसद से अटैक किया है। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमास का गाजा चीफ खलील अल-हय्या भी इस हमले में मारा गया है। इसके अलावा कुछ और सीनियर कमांडर भी ढेर हुए हैं। वहीं हमास का दावा है कि उसके कमांडर इस हमले में बच गए हैं।

उत्तरी गाज़ा पट्टी से दक्षिण की ओर अपने सामान के साथ भागते विस्थापित फ़िलिस्तीनी। इज़राइली सेना ने मंगलवार को गाज़ा शहर के सभी निवासियों को एक व्यापक हमले से पहले शहरखाली करने का आदेश दिया, और चेतावनी दी कि जो लोग बचे हैं उन्हें गंभीर खतरा है।

बता दें कि इजरायल पर 7 अक्तूबर, 2023 को जो भीषण हमला हुआ था, उसके बाद से ही यहूदी देश गाजा पर हमले कर रहा है। इजरायल की शर्त है कि हमास हथियार डाल दे, तभी जंग रुकेगी। वहीं हमास का कहना है कि हम हथियार नहीं छोड़ेंगे क्योंकि हमारी रक्षा के लिए यह जरूरी है। इजरायल ने तो सोमवार को यहां तक कहा था कि यदि हमास हथियार डाल दे तो आज ही जंग थम जाएगी। इस बीच अल्जीरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सत्र बुलाने की मांग की है ताकि इजरायली हमले पर चर्चा की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.