फॉण्ट कनवर्टर NEW

देशी मांगुर मछली को मिला सम्मान, झारखंड सरकार ने घोषित की ‘राजकीय मछली’

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सरकार ने देशी मांगुर (Clarias magur) मछली को राज्य की राजकीय मछली (State Fish) घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह निर्णय

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सरकार ने देशी मांगुर (Clarias magur) मछली को राज्य की राजकीय मछली (State Fish) घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

यह निर्णय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (National Bureau of Fish Genetic Resources), लखनऊ के अनुरोध के आधार पर लिया गया है। झारखंड सरकार ने अन्य राज्यों की तर्ज पर इस प्रजाति को राजकीय पहचान देने का निर्णय किया है।

देशी मांगुर मछली राज्य की जलीय जैव विविधता और ग्रामीण आजीविका में अहम भूमिका निभाती है। यह न केवल राज्य के मछली उत्पादन का प्रमुख स्रोत है, बल्कि पोषण सुरक्षा और रोजगार सृजन में भी योगदान देती है। इस प्रजाति का संरक्षण झारखंड के मत्स्य संसाधनों के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार का मानना है कि इस कदम से मत्स्यपालन क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और ग्रामीण स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, राज्य के जलाशयों और तालाबों में देशी प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

यह निर्णय झारखंड को एक जैव विविधता सम्पन्न और मत्स्य उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram