फॉण्ट कनवर्टर NEW

हिंदपीढ़ी में गंदे पानी की शिकायत पर हरकत में आया नगर निगम, टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Ranchi : हिंदपीढ़ी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सप्लाई के पानी के गंदा और बदबूदार आने की शिकायत पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यह शिकायत स्थानीय निवासी अब्दुल जमाल गद्दी द्वारा लिखित रूप में नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : हिंदपीढ़ी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सप्लाई के पानी के गंदा और बदबूदार आने की शिकायत पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

यह शिकायत स्थानीय निवासी अब्दुल जमाल गद्दी द्वारा लिखित रूप में नगर निगम को दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि इलाके में आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है और लोग मजबूरन बाजार से पानी खरीद रहे हैं। कई गरीब परिवार ऐसे भी हैं जो खरीद नहीं सकते, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ग्वाला टोली रोड, तिवारी स्ट्रीट, तस्लिम मस्जिद गली और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची। टीम ने पाइपलाइन और जलस्रोत की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं नगर निगम के कर्मियों के सामने रखीं।

नगर निगम टीम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की गुणवत्ता सुधारने और पाइपलाइन की सफाई की जाएगी ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।

अब्दुल जमाल गद्दी ने कहा, “यह आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उम्मीद है कि नगर निगम जल्द समाधान करेगा और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा।” स्थानीय नागरिकों ने भी नगर निगम से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram