फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के मुखिया के घर मिली मिनी गन फैक्ट्री, हथियारों का जखीरा बरामद

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में देर रात एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खैरा प्रखंड के हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर छापेमारी कर यह अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस कार्रवाई ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में देर रात एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खैरा प्रखंड के हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर छापेमारी कर यह अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित और तैयार हथियारों के साथ-साथ हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं।

इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी सतीश सुमन ने किया। पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. खुर्शीद आलम और मो. जहीर (दोनों मुंगेर), बिस्मिल्लाह अली और मोहम्मद गाजी अली (दोनों कोलकाता), और धर्मवीर साव (मुखिया का भतीजा, निवासी रोपाबेल) शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह काफी समय से अवैध हथियार निर्माण और तस्करी में संलिप्त था।
इनका नेटवर्क पश्चिम बंगाल तक फैला था, और यहां से तैयार हथियारों की सप्लाई वहां तक की जाती थी।

मुखिया मुन्ना साव का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है और अब उसके घर से गन फैक्ट्री का मिलना पूरे गांव को चौंका गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कल्याणपुर के गुड्डू सिंह के घर पर भी छापा मारा, जहां से भी हथियार और सामग्री जब्त की गई।

इसके अलावा रोपाबेल गांव और गरही बाजार स्थित एक मकान में भी रेड कर पुलिस ने कई हथियार बरामद किए। तीनों जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और तलाशी अभियान अभी जारी है।

गौरतलब है कि जमुई में 2023 में भी गन फैक्ट्री पकड़ी गई थी, और अब फिर से बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram