फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिक्षकों के लिए खुशखबरी: अब चुनें पसंदीदा जिला, तुरंत होगा तबादला

Bihar News: बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर नया निर्णय लेते हुए कहा है कि अब शिक्षकों को अपनी पसंद के तीन जिलों का विकल्प देने का अवसर मिलेगा

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर नया निर्णय लेते हुए कहा है कि अब शिक्षकों को अपनी पसंद के तीन जिलों का विकल्प देने का अवसर मिलेगा और उसी के आधार पर उनका ट्रांसफर किया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले को सरकार की एक अहम पहल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि हाल ही में शिक्षकों के अंतर जिला ट्रांसफर की प्रक्रिया को लेकर सरकार को विभिन्न माध्यमों से सुझाव और शिकायतें मिल रही थीं। कई शिक्षक इस प्रक्रिया से असंतुष्ट थे और उन्हें उनकी पसंद का स्थान नहीं मिल पाया था।

नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है और शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि जिन शिक्षकों को स्थानांतरण को लेकर समस्या है, उनसे तीन जिलों का विकल्प लिया जाए और फिर उन्हीं में से किसी एक जिले में उनकी पोस्टिंग सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा, जिलों के भीतर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा ताकि शिक्षकों को उनके इच्छित प्रखंड या उसके समीप पदस्थापन मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षक समाज और बच्चों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए वे इस प्रक्रिया को लेकर चिंतित न हों और पूरी निष्ठा से बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते रहें। इस फैसले से हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से पसंदीदा स्थान पर ट्रांसफर की मांग कर रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram