फॉण्ट कनवर्टर NEW

दो हजार सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 1.5 लाख से अधिक छात्रों ने 30 हजार से अधिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

रांची। सरकारी विद्यालयों के छात्रों की मजबूत नींव एवं उनके चहुमुखी विकास के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में 29 मार्च 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिले

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सरकारी विद्यालयों के छात्रों की मजबूत नींव एवं उनके चहुमुखी विकास के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में 29 मार्च 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी 2000 सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1.5 लाख से अधिक छात्रों ने 30 हजार से अधिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024-25 का समापन रंगारंग तरीके से किया गया। इसके लिए सभी विद्यालय और छात्र वार्षिक परीक्षा (SA-2) की समाप्ति के उपरांत 20 मार्च 2025 से ही तैयारी कर रहे थे। इन कार्यक्रमों में झारखंड के कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली। झारखंड के लोक नृत्य, कला संस्कृति, कुरीतियों के खिलाफ नाटक मंचन, रांची स्पीक्स के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आदि अनेकों तरह के कार्यक्रमों का मंचन किया गया।

औपचारिक शुरुआत जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया

सभी विद्यालयों के लिए वार्षिकोत्सव की औपचारिक शुरुआत जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज नेे मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर से की। इन कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्रों के अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, ग्रामीणों और स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर लिया। चालू शैक्षणिक सत्र के समापन पूरे उत्साह के साथ करते हुए सभी सरकारी विद्यालय आगामी सत्र के स्वागत पूरे जोश से करने के लिए तैयार हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram