फॉण्ट कनवर्टर NEW

निगम बकायेदारों को कर भुगतान का मिला अंतिम मौका, 31 मार्च को खुले रहेंगे काउंटर

रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के होल्डिंग टैक्स का बकाया भुगतान साेमवार 31 मार्च 2025 को भी होगा। निगम की ओर से बकायेदारों को टैक्स जमा करने के लिए यह अंतिम दिन है। इसके बाद बकाया भुगतान करने पर रांची नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के होल्डिंग टैक्स का बकाया भुगतान साेमवार 31 मार्च 2025 को भी होगा। निगम की ओर से बकायेदारों को टैक्स जमा करने के लिए यह अंतिम दिन है। इसके बाद बकाया भुगतान करने पर रांची नगर निगम की ओर से होल्डिंग टैक्स के साथ अतिरिक्त जुर्माना राशि जमा करनी होगी। आम नागरिकों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन कर भुगतान में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए 31 मार्च 2025 को रांची नगर निगम कार्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे जहां सभी करदाता अपने घृतिकर, जल कर, ट्रेड लाइसेंस व वेस्ट यूजर चार्ज का बकाया भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से निगम की वेबसाइट www.ranchimunicipal.com  पर भी कर का भुगतान किया जा सकता है। भवन मालिक इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram