Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम में 20 हजार महिला समूहों की बैठक
#Trending

मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम में 20 हजार महिला समूहों की बैठक

By Muzaffar HussainMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। जिलाभर में 30 मार्च 2025 को मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाया गया, जिसमें लगभग 20 हजार महिला समूहों की बैठक SHG, VO एवं CLF संग करते हुए हजारों महिलाओं और दीदीओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ठोस पहल की गई। इस कड़ी में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति सभागार में शामिल हुए और कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और दीदीओं को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, डीपीएम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी निशिकांत नीरज, मुखिया रामपुर पंचायत सरस्वती देवी, आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष नेहा कुजूर, उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं सभी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की सदस्य शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि से आर्थिक संपन्नता

उपायुक्त श्री भजन्त्री नेे कहा राज्य सरकार मंईयां सम्मान के रूप में योग्य लाभुकों को 2500 रुपए की सम्मान राशि दे रही है। इस राशि से कैसे अपने परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न बनाना है, यही इसका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए आप महिला स्वालंबी बनने के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन द्वारा स्वरोजगार अपनाकर अपने आप को आर्थिक रूप से मज़बूत कर पाएंगी। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकती है। इससे उनके लालन-पालन में भी कोई परेशानी नहीं होगी। पोल्ट्री फार्मिंग से बहुआयामी लाभ कम लागत में प्रत्येक परिवार को प्राप्त होंगे। किशोरियों के पोषण, महिलाओं के स्वावलंबन एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहल किया जा रहा है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

बकरी और मुर्गी पालन एटीएम साबित हो रहा

कार्यक्रम में शामिल दीदियां सरोजनी देवी, तारा देवी, मीणा लकड़ा, रमिता देवी एवं अन्य दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कैसे उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए पशुपालन और ड्रिप इरिगेशन से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कैसे उनके जीवन पर व्यापक बदलाव हुए हैं। ये सम्मान राशि से वे लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं। दीदीयों ने कहा बकरी पालन और मुर्गी पालन उनके लिए एटीएम साबित हो रहा है। मुखिया रामपुर पंचायत सरस्वती देवी ने सभी दीदियाें से कहा मंईयां सम्मान योजना की राशि का उपयोग करते हुए आप ड्रिप इरिगेशन से विभिन्न तरह की खेती करके आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं।

साइबर अपराधियों से सतर्क रहें

उपायुक्त ने सभी दीदियाेें को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने को कहा। अपने बैंक डिटेल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, साइबर अपराधियों के चंगुल में नहीं आयें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
goat farming Here are 5 SEO keywords based on the article: "Women's self-reliance program Here are 5 SEO keywords based on the article: "महिला स्वावलम्बन कार्यक्रम Mainiyan Samman Yojana poultry farming protection from cyber crime" बकरी पालन मंईयां सम्मान योजना मुर्गी पालन साइबर अपराध से सुरक्षा"
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.