फॉण्ट कनवर्टर NEW

नाबालिग छात्रा का वीडियो कॉल पर यौन उत्पीड़न किया, बदनामी के डर से प्रिंसिपल ने खाया जहर हुई मौत

India News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना ने सामने आई है। पुष्पांजलि माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कारामुंगे (उम्र 50) ने एक नाबालिग छात्रा का वीडियो कॉल पर यौन उत्पीड़न किया। मामला तब सामने आया जब 10वीं कक्षा की छात्रा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना ने सामने आई है। पुष्पांजलि माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कारामुंगे (उम्र 50) ने एक नाबालिग छात्रा का वीडियो कॉल पर यौन उत्पीड़न किया। मामला तब सामने आया जब 10वीं कक्षा की छात्रा ने माता-पिता को बताया कि प्रिंसिपल ने पेपर चेक करने के बहाने उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल की और अश्लील हरकतें कीं।

नांदेड़ जिले पुष्पांजलि माध्यमिक स्कूल का मामला

गुस्साए परिजनों ने प्रिंसिपल को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज की। चूंकि पीड़िता नाबालिग थी, पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। यह खबर सुनते ही कारामुंगे डर गए। उन्हें लगा कि उनकी बदनामी होगी और इसी डर से उन्होंने जहर खा लिया।

इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। मरने से पहले सुनील ने नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की के परिवार ने मुझे मानसिक रूप से परेशान किया, इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं। मृत प्रिंसिपल के परिवार ने पीड़ित छात्रा और उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस अब दोनों पक्षों की जांच कर रही है। कुछ महीने पहले भी नांदेड़ में एक प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram