फॉण्ट कनवर्टर NEW

रात में मोबाइल दुकान साफ, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी

Koderma news: मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का कोडरमा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का कोडरमा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त औजार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जामू निवासी मोबाइल दुकानदार उमेश कुमार के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 334(2)/303(2) के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्धों से पूछताछ तथा अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।

लगातार जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बरामद सामानों में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 10 ईयर बड्स, तीन स्मार्ट वॉच, दो मोटरसाइकिल, पावर एडाप्टर, नकद 3,855 रुपये, लोहे का सब्बल, हेक्सा ब्लेड तथा पिस्तौलनुमा लाइटर शामिल हैं।
छापेमारी दल में मरकच्चो थाना प्रभारी पु.अ.नि. बमबम कुमार, तिलैया डैम ओपी प्रभारी पु.अ.नि. प्रेम कुमार, पु.अ.नि. नफीश अहमद, पु.अ.नि. कार्तिक सिंह मुंडा तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram