फॉण्ट कनवर्टर NEW

खनिज अधिकारों पर केंद्र से भिड़ा झामुमो, बूथ स्तर तक जनजागरण

Bokaro news: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। झामुमो चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व में चास नगर के सभी वार्डों, बूथ स्तर तक 31 अगस्त 2026 तक जन-जागरण अभियान चलाया

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। झामुमो चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व में चास नगर के सभी वार्डों, बूथ स्तर तक 31 अगस्त 2026 तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

जन-जागरण अभियान को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक से झारखंड और राज्यवासियों को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान तथा राज्य के अधिकारों को कमजोर करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी के महासचिव विनोद पांडे के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 7 सितंबर 2026 को प्रखंड मुख्यालयों पर झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान होगा तथा एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी क्रम में आज चास नगर निगम के वार्ड संख्या 25, 26, 29 एवं 30 के विभिन्न बूथों तक जन-जागरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आम जनता को केंद्र सरकार की नीतियों एवं झारखंड के खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

मंटू यादव ने कहा कि झारखंड के विकास और राज्य की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर झामुमो मजबूती से संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में लंबे संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ है। आज फिर समय आ गया है कि झारखंड की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार तथा झारखंड के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक संघर्ष में भाग ले।

मंटू यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है। झारखंड के अधिकार, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा जन जागरण अभियान का संचालन चास नगर सचिव भागीरथ शर्मा ने किया।
जन-जागरण अभियान में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आकाश टुडू, मिथुन मंडल, मुक्तेश्वर महतो, सदानंद गोप, नैयर जमाल, आलोक सिंह, रामदयाल सिंह, बम पांडे, रवि सिंह, दिनेश यादव, दुर्गा दता, दीपक बंसल, प्रदीप यादव, अभिषेक पांडे, अजीत गोप, धर्मेंद्र गोप, महिला मोर्चा से मन्नू सिन्हा, अनीता देवी, गौरी देवी, गुड़िया देवी, विशाखा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, मरियम देवी, किरण देवी, अनीता देवी, फुलवा देवी, मंजरी देवी, हेमंती देवी, अमवती सोरेन, शांति किस्कू, अंजलि सोरेन, जयमाला देवी, अकलू मांझी, सलीम अंसारी, रूपेश केजरीवाल, प्रकाश शर्मा, प्रकाश कुमार,रूपेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, राज महता इत्यादि।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram