फॉण्ट कनवर्टर NEW

6 महीने से ठप खनन कार्य, रोजगार संकट पर विधानसभा में हंगामा

Manoharpur news: जगत माझी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित चिरिया आयरन ओर माइंस का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से इस संबंध में शीघ्र हस्तक्षेप करने और स्थानीय मजदूरों की मांगों का समाधान

अपनी भाषा में पढ़ें

Manoharpur news: जगत माझी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित चिरिया आयरन ओर माइंस का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से इस संबंध में शीघ्र हस्तक्षेप करने और स्थानीय मजदूरों की मांगों का समाधान करने की मांग की।

विधायक ने सदन को बताया कि चिरिया आयरन ओर माइंस में पिछले लगभग छह महीनों से कार्य बंद है। इसके साथ ही स्थानीय मजदूरों को भी काम से बैठा दिया गया है। रोजगार बंद होने से मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर करीब 300 मजदूर पिछले दो महीनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। मजदूरों का कहना है कि उन्हें पुनः काम पर लिया जाए और उनकी लंबित मांगों का समाधान किया जाए।

विधायक जगत माझी ने सरकार से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पहल की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों की उचित मांगों का शीघ्र निराकरण आवश्यक है, ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके और मजदूरों को रोजगार मिल सके।

मामले के उठने के बाद सदन में इस विषय पर चर्चा हुई और सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram