फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्वी सिंहभूम में फिर हाथी की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में गुरुवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी ने 68 वर्षीय चंपा हेंब्रम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वृद्धा रोज की तरह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में गुरुवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी ने 68 वर्षीय चंपा हेंब्रम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वृद्धा रोज की तरह घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान अचानक सामने हाथी आ गया। घबराकर वह भागने लगीं, लेकिन हाथी ने उन्हें पटक दिया, जिससे उनका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें ओडिशा के बारीपादा रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। विभाग की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एक हाथी लगातार घूम रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने और गांव में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram