फॉण्ट कनवर्टर NEW

आधी रात जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, घर गिरने से मां-बेटे की जिंदगी मलबे में दबी!

Khunti News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव में बुधवार की आधी रात जंगली हाथियों ने तबाही मचा दी। करीब एक बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और एक घर पर धावा बोल दिया। हमले में घर पूरी तरह ध्वस्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव में बुधवार की आधी रात जंगली हाथियों ने तबाही मचा दी। करीब एक बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और एक घर पर धावा बोल दिया। हमले में घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया और उसके मलबे में दबकर एतवारी बारला (28) और उनका चार वर्षीय पुत्र तुलसी बारला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने झामुमो कार्यकर्ताओं को तुरंत घटनास्थल भेजा। झामुमो नेताओं और पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और वन विभाग को बुलाकर मुआवजा राशि दिलाई। साथ ही दोनों शवों को गाड़ी से सदर अस्पताल खूंटी पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।

मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया पूनम बारला, राहुल केशरी, विनोद उरांव, छत्री हेमरोम, भोला साहू, बाका लकड़ा, अरुण होरो, वन विभाग के अधिकारी व पंचायत सेवक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram