फॉण्ट कनवर्टर NEW

एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग में एमसीसी चाईबासा ने यंग झारखंड को हराया

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा ने यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। यंग झारखण्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा ने यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब की इस प्रतियोगिता में ये पहली हार है। हलांकि आज की पराजय से यंग झारखण्ड को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि चार मैच जीतकर सोलह अंकों के साथ ये टीम पहले ही फाईनल में पहूँच चुकी है। आज की जीत के साथ ही एम सी सी चाईबासा की टीम अंक तालिका में छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहूँच गई है। कल एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतिम मुकाबले में एम सी सी का मुकाबला लारसन क्लब से होगा। कल के मुकाबले में अगर एम सी सी की टीम लारसन क्लब को पराजित कर देती है तो इसका फाईनल में खेलना लगभग निश्चित हो जाएगा।
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आज मैच लगभग एक घण्टा विलंब से प्रारंभ हुआ और इस कारण दोनों अंपायरों ने ओवर में कटौती करते हुए 30-30 ओवर का मैच कराने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखण्ड की टीम की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया। दोनों उद्घाटक बल्लेबाज सुरज कुमार एवं आशीष तनवर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए दो सौ रनों की साझेदारी निभाई। सुरज ने छः चौके एवं छः छक्के की मदद से 109 तथा आशीष तनवर ने सात चौके एवं छः छक्के की सहायता से 106 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में प्रशांत कुमार ने 17 तथा राजीव रंजन ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया। एम सी सी चाईबासा की ओर से अजीत कुमार सिंह, आदित्य पुष्कर एवं रौशन कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी।
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम सी सी चाईबासा की टीम ने 28.4 ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सबसे अच्छी बल्लेबाजी कप्तान अनुराग संजय पुर्ति ने की जिसने चार चौके एवं पाँच छक्के की मदद से 71 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज अरविंद कुमार ने भी तीन चौके एवं छः छक्के की सहायता से 65 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य बल्लेबाजों में जयप्रकाश राजपूत ने 31, शिवम कुमार ने 30, ललित सिंह भोज ने 17, रौशन कुमार ने नाबाद 13 तथा तन्मय तंतुबाई ने नाबाद 11 रन बनाए। यंग झारखण्ड की ओर से कप्तान सन्नी मिश्रा ने 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए। आकाश कुमार, सत्यम यादव एवं प्रशांत कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram