Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा गुमला शाखा ने झारखंड की रजत जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

गुमला: झारखंड राज्य की रजत जयंती एवं स्थापना दिवस के अवसर पर, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा गुमला शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए, रविवार 16 नवंबर 2025 को सदर अस्पताल गुमला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रेरणादायक पहल के दौरान, मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 9 यूनिट ब्लड डोनेट किया। यह आयोजन राज्य के स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का एक सफल प्रयास रहा।शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने में मारवाड़ी युवा मंच के कई प्रमुख सदस्यों ने योगदान दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अंचल अग्रवाल, सचिव ज्योति फोगला, मारवाड़ी युवा मंच रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल और टेक्नीशियन राकेश जी उपस्थित थे।रक्तदान करने वाले सदस्यों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं, जिन्होंने मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया शकुंतला मंत्री,बीना अग्रवाल,नबीन अग्रवाल,सुरभि महेश्वरी,निक्की अग्रवाल,अनूप अग्रवाल,रितिका मंत्री, तुलसी साहू,अंचल अग्रवाल।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सर का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए मंच ने उनका आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा गुमला शाखा ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को रक्तदान के महत्व का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *