फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में 26 अगस्त को बड़ा ट्रैफिक बदलाव, जानें वजह

Jamshedpur news: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए 26 अगस्त को जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने बुधवार को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए 26 अगस्त को जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने बुधवार को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध के दायरे से बसों को बाहर रखा गया है। यानी निर्धारित अवधि में बसों का परिचालन सामान्य रूप से किया जा सकेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और पर्व के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर की ओर आने से बचें और अपने वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने की भी तैयारी की गई है।

यातायात पुलिस के आदेश की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थाना प्रभारियों तथा यातायात थाना प्रभारियों को भेजी गई है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे 26 अगस्त को लागू विशेष यातायात व्यवस्था का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों के अनुसार ही आवागमन करें, ताकि ईद मिलादुन्नबी के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram