फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद के भागा माल गोदाम में श्रमिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, दर्जनों मजदूरों को मिला लाभ

धनबाद के भागा रेलवे माल गोदाम परिसर में सोमवार को श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संजय कुमार ने किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: धनबाद के भागा रेलवे माल गोदाम परिसर में सोमवार को श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संजय कुमार ने किया।

शिविर का उद्देश्य धूप, धूल और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच करना था। धनबाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम माल गोदाम पहुंची और श्रमिकों की जांच की।

मेडिकल टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, कमजोरी, थकान और मौसमी बीमारियों से जुड़े लक्षणों की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी और मुफ्त दवाइयां भी बांटी।

दर्जनों श्रमिकों को मिला लाभ

शिविर में भागा माल गोदाम में काम करने वाले दर्जनों मजदूरों ने स्वास्थ्य जांच कराई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि माल गोदाम के श्रमिक कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच जरूरी है।

संघ के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram