फॉण्ट कनवर्टर NEW

अजित पवार नहीं रहे: चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख!

Baramati (Maharashtra): महाराष्ट्र की राजनीति से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित पवार (66) का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे

अपनी भाषा में पढ़ें

Baramati (Maharashtra): महाराष्ट्र की राजनीति से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित पवार (66) का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए अपने निजी विमान से बारामती जा रहे थे। इस भयावह दुर्घटना में विमान में सवार अजित पवार समेत सभी 5 लोगों की मौत हो गई है।

बारामती में लैंडिंग से पहले पहाड़ी से टकराया विमान

बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे बारामती के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ‘लो विजिबिलिटी’ (कम दृश्यता) के कारण पायलट विमान पर नियंत्रण नहीं रख सका और लैंडिंग से ठीक पहले विमान एक पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें भीषण आग लग गई। घटना के जो विजुअल्स सामने आए हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं, जहां चारों तरफ सिर्फ मलबा और धुआं नजर आ रहा है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात

इस बड़ी त्रासदी की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और 5 मौतों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं।

अजित पवार: चार दशकों का राजनीतिक सफर

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। 66 वर्ष की आयु में उनका इस तरह जाना न केवल उनकी पार्टी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा शून्य पैदा कर गया है। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियां थम गई हैं और पूरे राज्य में शोक का माहौल है।

इस खबर को भी पढ़ें : IndiGo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तृणमूल सांसद बोलीं – पायलट को सैल्यूट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram