फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोरंडा हत्याकांड में नया मोड़; पत्नी को गोली मारने वाले पति ने की आ’त्मह’त्या

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई तरन्नुम उर्फ रानी की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। अपनी पत्नी के सिर में गोली दागकर फरार हुए आरोपी पति तौकिर उर्फ साहेब अंसारी ने भी आत्महत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई तरन्नुम उर्फ रानी की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। अपनी पत्नी के सिर में गोली दागकर फरार हुए आरोपी पति तौकिर उर्फ साहेब अंसारी ने भी आत्महत्या कर ली है। शनिवार दोपहर को हुए उस खौफनाक कत्ल के बाद से ही पुलिस साहेब की तलाश में जुटी थी, लेकिन इससे पहले कि कानून के हाथ उस तक पहुंचते, उसने खुद को खत्म कर लिया।

इस खबर को भी पढ़ें : अवैध संबंध के विरोध पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मौके से पिस्टल बरामद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डोरंडा में हुई उस वारदात के बाद तौकिर उर्फ साहेब अंसारी मानसिक रूप से काफी बदहवास था। शनिवार को जब उसने अपनी पत्नी तरन्नुम को गोली मारी थी, तब उसने इसे एक हादसे का रूप देने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और एफएसएल (FSL) की जांच ने उसकी पोल खोल दी थी। पुलिस जांच में यह बात साफ हुई थी कि साहेब के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी की जान ले ली थी।

पुलिस की टीमें लगातार कर रही थी छापेमारी

घटना के बाद हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। इसी बीच आज साहेब की आत्महत्या की खबर ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। परिजनों और मोहल्ले वालों में इस दोहरी घटना को लेकर मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक हंसता-खेलता परिवार अवैध संबंधों और गुस्से की भेंट चढ़कर पूरी तरह तबाह हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram