Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

धनबाद : हिलटॉप कंपनी का परिसर में खु’नी संघर्ष, DSP घायल

Jharkhand News : धनबाद में गुरूवार को जमकर हिंसक झड़प हुई। मधुबन थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 में आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप के परिसर में जमकर फायरिंग हुई और बमबाजी हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल मूकदर्शक बनी नजर आई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच झड़क के दौरान पुलिस जब जेएमएम नेता कारू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची तो मामला और बढ़ गया। इस झड़प में डीएसपी पुरूषोत्तम सिंह घायल हो गये।

दरअसल, आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच गुरूवार को दर्जनों राउंड फायरिंग हुई और बम चले। रैयतों की मांग पूरा किये बिना काम शुरू करने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और मामला फायरिंग और बमबाजी तक पहुंच गई। कुछ दिनों पहले गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत करते हुए स्पष्ट रूप से कह दिया था कि रैयतों की मांग पूरी किये बिना काम शुरू नहीं करना है, बावजूद इसके गुरूवार को कंपनी ने काम शुरू कर दिया जिसके बाद रैयत और भड़क उठे और विरोध तेज हो गया। इस दौरान जेएमएम नेता कारू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गई। लोगों ने कारू यादव को गिरफ्तार करने का विरोध किया इस दौरान डीएसपी पर पत्थर से हमला किया गया, जिसमें डीएसपी पुरूषोत्तम सिंह घायल हो गये। पत्थर के हमले में डीएसपी का सिर फुट गया और उन्हे घायल अवस्था में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

रैयतों का कहना है कि जबतक उन्हे उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार नहीं दिया जाता तब तक यहां काम शुरू नहीं किया जाएगा। रैयतों ने कंपनी पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस बल को दोनों पक्षों को शांत करने में पसीने छूट गए। पुलिस बल के सामने ही दोनों पक्षों में बहुत देर तक हिंसक झड़प और फायरिंग होती रही। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल और स्थानीय लोग भय महसूस कर रहे है।

इस खबर को भी पढ़ें : ओरमांझी क्षेत्र में उग्रवादियों ने क्रेशर में फूका

इस खबर को भी पढ़ें : शिवशंकर पांडेय को शहर रांची अंचल अधिकारी का प्रभार

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *