Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को मिला “टॉप अचीवर अवार्ड”

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से झारखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी (DPIIT) द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) सर्वे में झारखंड को “टॉप अचीवर” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य में निवेश, कारोबार सुगमता और प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में झारखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन की पहचान है।

उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने यह अवार्ड प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की और उन्हें अवार्ड की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सम्मान पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि “यह उपलब्धि सभी के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। ऐसे सम्मान हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “सरकार झारखंड को उद्योग, रोजगार और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रत्येक अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।”

बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP), केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय – डीपीआईआईटी द्वारा राज्यों के नियामक और शासन सुधारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए तैयार किया गया एक राष्ट्रीय सूचकांक है। इसका उद्देश्य राज्यों में प्रतिस्पर्धी और सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

झारखंड को यह सम्मान औद्योगिक निवेश के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता, नीतिगत नवाचार, डिजिटल सुधार और पारदर्शी शासन का प्रमाण है। झारखंड आज देश के सबसे निवेश-अनुकूल और प्रगतिशील राज्यों में अपनी जगह मजबूत कर चुका है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *