Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस : अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

Ranchi : झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) मनाने जा रही है। इस विशेष अवसर के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक का उद्देश्य 22 नवंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करना था।

अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले सभी विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, आवास और यातायात की व्यवस्था उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड विधानसभा के गौरवपूर्ण इतिहास को दर्शाने का मौका है, इसलिए हर व्यवस्था भव्य और त्रुटिरहित होनी चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा रांची जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

शहीदों के परिजनों और विशिष्ट हस्तियों का सम्मान

रजत जयंती समारोह के दौरान झारखंड ने जिन शहीदों को खोया है, उन्हें विशेष रूप से याद किया जाएगा। कार्यक्रम में सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के परिजनों का सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नक्सल अभियान में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों, शांतिकाल में वीरता पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और बहादुर सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा, झारखंड के खिलाड़ियों, समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित राज्य के गौरवशाली नागरिकों को भी सम्मानित करने की घोषणा की गई है। साथ ही, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और सभी पूर्व विधायकों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य के लोकतांत्रिक इतिहास के प्रति सम्मान प्रदर्शित होगा।

सांस्कृतिक संध्या में रहेगा विशेष आकर्षण

स्थापना दिवस का मुख्य आकर्षण शाम 6 बजे से शुरू होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर, प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा और कलाकार रविन्द्र जॉनी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

स्थानीय कलाकारों में प्रमान्द नन्दा, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू और सुमी श्रेया झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाते हुए लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध कला, संगीत और परंपरा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करना है।

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती पर आयोजित यह भव्य समारोह न केवल राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करेगा जिन्होंने अपने साहस, प्रतिभा और सेवा से झारखंड का नाम ऊंचा किया है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *