फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा घाटी में टैंकर के पलटने से लगा जाम

Koderma: थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार की दोपहर इथेनॉल लदा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर में एथेनॉल भरे होने के कारण टैंकर से उसका रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। घाटी

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma: थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार की दोपहर इथेनॉल लदा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर में एथेनॉल भरे होने के कारण टैंकर से उसका रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। घाटी के दोनों और वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया। वहीं कोडरमा पुलिस द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित कर घटनास्थल पर दमकल को भेजा गया। इसके पश्चात दमकल द्वारा पानी का छिड़काव कर टैंकर से हो रहे रिसाव पर काबू पाया गया। इस दौरान कोडरमा घाटी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई यात्री बस और निजी वाहन भी जाम में फंस गए हैं। अब आवागमन पूरी तरह से चालू कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram